बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

BY — December 29, 2014

दोस्त के गृह प्रवेश से लौट रहा था युवक

Police_capउदयपुर। शहर के सीपीएस स्कुल के पास देर रात एक युवक सडक़ किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने सुबह परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार प्रभात नगर सेक्टर पांच निवासी संजय उदासी (२२) पुत्र दिलीप उदासी उसके एक साथी के  गृह प्रवेश के लिए सीपीएस स्कूल के पास गया था। देर रात घर लौटते समय संजय सडक़ किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे दोस्त उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि संजय कपड़ों का व्यापार करता है। उसकी शक्ति नगर में सेफरोन नामक रेडिमेड कपड़ों की दुकान है।
फरवरी में थी शादी : परिजनों ने बताया कि संजय में शादी उदयपुर में रहने वाली एक लडक़ी से तय हुई थी। दोनों के परिवारों ने मिल कर फरवरी में शादी करना तय किया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *