Header Banner

सिर पर बॉल लगने से युवक की मौत

BY — December 29, 2014

– जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता

291203उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम क्रिकेट खेलते समय एक युवक के सिर पर बॉल से चोट लग गई। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया गया कि अमरपुरा गांव निवासी रणजीत (20) पुत्र रामचन्द्र सुथार जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज की ओर से आयोजित क्रिकेट में भाग लेने कानपुरा गांव गया था। रविवार शाम दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। उसी मैच के दौरान रणजीत के सिर में बॉल लग गई। रणजीत अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल उदयपुर में एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply