नववर्ष के स्वागत में जुटा शहर

BY — December 29, 2014

– वर्ष 2014 की विदाई की तैयारियां

291215उदयपुर। नया साल जहां लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आता है वहीं लोगों में नई उम्मीदों की चमक भी बिखेरता है। लोग अपने अधूरे काम पूरे करने और जीवन में एक बार फिर नई शुरूआत करने की सोचते हैं। ऐसी ही कई उम्मीदों को लेकर तीन दिन बाद 2015 की सुहानी सुबह आने वाली है जिसके स्वागत की तैयारियां लोगों में अभी से दिखाई देने लगी है।

नई सुबह के स्वागत में जहां लोग खास जगहों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं वहीं युवा पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं ताकि दोस्तों और परिवार के  सदस्यों के साथ एंज्वाय कर सकें। नववर्ष के स्वागत के लिए मिलने-जुलने वालों के लिए गिफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड भी खरीद रहे है ताकि न्यू ईयर की शुभकामनाओं के जरिये अपने दिल की बात कह सकें।
सस्ते से लेकर मंहगे कार्ड की डिमांड
शहर की शॅाप्स में जहां न्यू ईयर के गिफ्ट एवं कार्ड उपलब्ध हैं वहां दोनों प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड की मांग देखी जा रही है। लोग सस्ते से महंगे कार्ड खरीद कर लोगों को देंगे। शॅाप ऑनर की मानें तो पिछले साल से हटकर इस बार कार्ड का क्रेज ज्यादा है। इसमें नये कोटेशन नववर्ष के संदेश अंकित हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
न्यू ईयर रिंगटोन कार्ड
इसी प्रकार से न्यू ईयर रिंगटोन कार्ड भी दुकानों में मिल रहे हैं। कार्ड खोलने पर नये साल के गाने और ङ्क्षरगटोन सुनाई देती हैं। ये थोड़े मंहगे जरूर हैं लेकिन इसे पाने के बाद खोलने वाली की खुशियां जरूर बढ़ेगी। साथ ही खुशबू वाले कार्ड भी अपनी महक से लोगों को नववर्ष का अनुभव कराने के लिए तैयार हैं।
दोस्तों के साथ पार्टी की तैयारियां
हमेशा दूसरों से हटकर और अलग करने वाले यंगस्टर्स इस बार भी नये साल में कुछ खास करने की तैयारियों में दिख रहे हैं। दोस्तों को पार्टी देेंगे वहीं उन्हें गिफ्ट देने की भी तैयारियां की जा रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *