Header Banner

महेशाश्रम के पालने में मिले नवजात की मौत

BY — December 30, 2014

इलाज के दौरान हुई मौत, बालक का लिया गया डीएनए सेम्पल

maheshashramउदयपुर। जनाना अस्पताल स्थित महेशाश्रम के पालने में चार दिन पूर्व मिले एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बालक का डीएनए लेकर महेशाश्रम के अधीक्षक को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार गत 25 दिसम्बर को तडक़े लगभग साढ़े चार बजे अज्ञात महिला महेशाश्रम के पालने में नवजात को छोडक़र चली गई। पालने में लगे अलार्म के बजने पर आश्रम के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और बालक को बाल चिकित्सालय में ले जाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के  खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाल चिकित्सालय के डाक्टरों ने बालक की गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के डिएनए सेम्पल लेकर महेशाश्रम के अधीक्षक विकास शुक्ला एवं उनकी टीम को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply