Header Banner

बॉलीवुड थीम पर मना नववर्ष का जश्न

BY — January 2, 2015

020105उदयपुर। लेकसिटी में नए साल का जश्न इस बार कुछ अलग अंदाज़ में मनाया गया। नए साल की पार्टी में होटल राणाजी में पहली बार शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए बॉलीवुड थीम पर आयोजन किया गया। पार्टी पूर्णतया नॉन एल्कॉ होलिक रखी गई।

020106020108संचालक प्रशांत जैन ने बताया कि कई शहरवासी नववर्ष के शहर की होटलों एवं रेस्तरां में होने वाले आयोजनों में इसलिए शरीक नहीं हो पाते क्योंकि लेकसिटी में अधिकांश पार्टियां नॉन वेज फूड एवं एल्कोहल आधारित होती है। ’राणाजी’ द्वारा इस बार शहरवासियों एवं पर्यटकों द्वारा विशेष प्रयास के तहत इस बार ’बॉलीवुड थीम’ बेस पर नववर्ष का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों को इस जश्न को मनाने के लिए शुद्घ शाकाहारी भोजन व नॉन एल्कोहलिक पार्टी की पहल की। शाकाहारी परिवारों द्वारा इस पार्टी में काफी उत्सुकता दिखाई दी। उन्होंने बताया कि शहर में होने वाली पार्टियों के साथ ही उन्होंने नॉन एल्कोहलिक एवं शाकाहारी लोगों के लिए एक ’ऑप्शपन’  दिया जिससे शाकाहारी भी नए साल को अच्छी तरह से मना सके।
020107लोगों ने दिखाया उत्साह : राणाजी में शाम होते ही लोगों का आना शुरू हो गया। राणाजी में बॉलीवुड की शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर अमरीश पूरी की तस्वीरों से सजाया गया। जैसे जैसे शाम ढलती गयी पार्टी अपने पुरे परवान पर चली गयी। लोगों ने नए साल के जश्न को एक अलग अंदाज़ में मना कर बहुत ही आनंदित महसूस किया। पार्टी में शरीक हुए सभी लोग बॉलीवुड थीम में चश्मे और टोपिया लगा कर नाचते हुए  नया साल का स्वागत किया लोगो ने बताया की ऐसे पार्टी की सभी को पहल करनी चाहिए जिससे शाकाहारी और नोन अल्कोहॉलिक  व्यसन मुक्त लोग भी पार्टी को अपने परिवार के साथ अच्छी तरह से मना सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply