Header Banner

बार अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला

BY — January 6, 2015

तरूण जोशी निर्विरोध वित्त सचिव
कमलेश दवे और प्रवीण खण्डेलवाल चुनाव मैदान में

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर कमलेश दवे और प्रवीण खण्डेलवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। इससे पूर्व आज विवेक व्‍यास और गणपत चौधरी ने नाम वापस ले लिया। वित्त सचिव पद पर तरूण जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश चन्द्र द्विवेदी, राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इसके अतिरिक्ते उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल पालीवाल, हरिश चन्द्र आमेटा, रामलाल मेघवाल, महासचिव के लिए कैलाश भारद्वाज, ओम प्रकाश बारबर तथा सौरभ सुखवाल, सचिव के लिए भारत कुमावत एवं खुशबू नैणावा, पुस्तकालय सचिव के लिए देवेन्द्र साहू, मनमोहन सिंह (चौहान) तथा पंकज शर्मा चुनाव मैदान में रहे हैं। वित्त सचिव पद से सुरेश प्रजापत एवं सुरेश सांखला द्वारा नाम वापस लिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply