Header Banner

दुर्घटनाओं के बाद चेता नगर निगम

BY — January 13, 2015

गुलाबबाग में पीपीपी मोड पर जल्द  चलेगी नई ट्रेन

130105उदयपुर। नगर निगम द्वारा बच्चों एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गुलाबबाग में शीघ्र ही नई ट्रेन चलाई जाएगी। इसको शीघ्र शुरू करने के उद्धेश्य को लेकर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने अहमदाबाद स्थित कांकरिया तालाब के पास चल रही ट्रेन का निरीक्षण किया।

वहां पर महापौर एवं आयुक्त ने किस तर्ज पर ट्रेन का संचालन हो रहा है उस हेतु वहां की कम्पनी के प्रबंधक हितेन्द्र शाह से चर्चा की। महापौर ने बताया कि ट्रेन का संचालन पीपी मोड के आधार पर होगा। साथ ही गुलाबबाग में पर्यटकों के आकृषण हेतु एम्यूजमेन्ट पार्क विकसित कर उसमें बम्मटिंग कार, सेडवे राईड, एडवेंचर राईड, फ्राइबडी, टोरा-टोरा, केरोजल डोम भी विकसित कराया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply