खेलकूद से आता है अनुशासन : माहेश्वरी

BY — January 14, 2015

विद्यापीठ की मेजबानी में इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता का आगाज

140107उदयपुर। खो खो का खेल लड़कियों का प्रिय खेल है। इस खेल को एकाग्रता के साथ लेखा जाता है। खेलकूद से जीवन में अनुशासन की प्रवृति आती हैं। जीवन में कड़ी मेहनत, लगन तथा संघर्ष के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

140108ये विचार जलसंसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी ने बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि आज खेलों के प्रति रूझान कम होता जा रहा है, यह चिंता का विषय है। जितना हम खेल खेलेंगे उतना ही हमारे जीवन का विकास होगा। युवाओं का आव्हान किया कि खेल वही है जहां खिलाड़ियों का अनुशासन। आप अनुशासन में रहे खेल खेलें, उंचाइयों पर अवश्य पहुंचेंगे। इसके लिए आपको इतनी मेहतन करनी पडे़गी कि आप सब कुछ भूल जाओगे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने युवा खिलाड़ियों का आव्हान करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक एवं चारित्रिक व्यक्तित्व का निर्माण होता है। खेलों के बिना शिक्षा लेने वाली शिक्षा अधूरी शिक्षा मानी जाती है। खेल के बिना हमारा जीवन गौण हो जाता है। गति रूक जाती है। खेलों से हमारे भीतर साहस, अनुशासन, धैर्य तथा जीवन के जितने भी मूल्य हैं, वे हमारे जीवन में आते हैं। हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है।
140109सारंगदेवोत ने महिला खिलाड़ियों का अव्हान किया कि यह मेवाड़ की धरती है यहां स्वाभिमान का पाठ सिखाया जाता है और आप स्वाभिमान के साथ इस खेल को खेले। उन्होने कहा कि यह धरती त्याग की धरती है जिसने अपने जीवन में त्याग करना सीखें। प्रारंभ में स्पोर्ट्स बोर्ड के चैयरमेन एवं रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलेंगे और यहां से सुखद अनुभव लेकर जायेंगे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि एमडीएस विवि अजमेर के कुलपति प्रो. कैलास सोडानी, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के ऑबजर्वर डॉ. सीएस ग्रेवाल चण्डीगढ़,  कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, खेलप्रेमी कर्णसिंह चुण्डावत, सचिव भवानीपाल सिंह, डॉ. दिलीपसिंह चौहान ने विचार व्यक्त कर युवाओं को सम्बोधित किया। संचालन डॉ. धीरज जोशी ने किया तथा धन्यवाद डॉ. दिलीपसिंह चौहान  दिया। प्रारंभ में मुख्य अतिथि किरण माहेश्वरी तथा कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय इंटर जोन प्रतियोगिता में देश भर की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
इनके बीच हुआ मुकाबला : विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल  ने बताया कि विद्यापीठ की मेजबानी में इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता के अन्तर्गत बुधवार को कुल 16 मेच खेले गये। गुरूनानक देवे विवि अमृतसर, विवि पूना एवं विवि इलाहाबाद, पंजाब विवि पटियाला, शिवाजी विवि कोल्हापुर, सरदार पटेल विवि विद्यानगर की टीम को वॉक ओवर मिलने से ये टीमे अगले दौर में पहुंच गयी। विवि कालीकट ने विवि इलाहाबाद को 18 अंको से, मैंगलोर विवि ने मुम्बई विवि को 1 अंक से, विवि पूना ने विवि मैसूर को 9 अंको से एमडी विवि रोहतक ने वीबीएस विवि जोनपुर को 17 अंको से, गुरूनानक देव विवि अमृतसर ने अन्ना विवि चैन्नई को 2 अंको से शिकस्त दे विजयी रही।
मुकाबला आज : स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि गुरूवार को आठ मैच खेले जायेगे। पंजाब विवि पटियाला एवं विवि पुने, विवि कालीकट एवं वर्धमान विवि, मुम्बई विवि एवं एमडी विवि रोहतक, कल्याणी विवि एवं अन्ना विवि चेन्नई, नोर्थ पंबाल विवि एवं विवि मैसूर, विवि इलाहाबाद एवं सरदार पटेल विवि विद्यानगर, मैंग्लोर विवि एवं वीबीएस पूर्वांचल विवि जौनपुर, शिवाली विवि कोल्हापुर एवं गुरूनानक देव विवि अमृतसर के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *