मकर संक्रांति मनाई, कल भी होगा दान-पुण्य

BY — January 14, 2015

खेल दिवस के रूप में भी मनाया

140113उदयपुर। मकर संक्रांति बुधवार को परंपरागत रूप से मनाई गई वहीं इस बार गुरुवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति के आयोजन होंगे। भगवान भास्कर पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए इस दिन कुछ उत्त रायन की ओर हो जाते हैं, इसलिए यह पर्व मनाया जाता है।

140105140106सुबह से मंदिरों में याचकों का जमघट रहा। कुछ अलसुबह तो कुछ गत रात्रि से ही मंदिरों में जाकर बैठ गए थे। अलग अलग जगह इसे खेल दिवस के रूप में भी मनाया गया। महिला क्लरबों की ओर से हुए आयोजन में सितोलिया खेला गया तो कहीं क्रिकेट आदि के आयोजन भी हुए।
राजस्थान विद्यापीठ की ओर से प्रतापनगर स्टेडियम पर हुए समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने की। विशिष्ट अतिथि कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, प्रो. सीपी अग्रवाल, डॉ. सी.एस.  ग्रेवाल थे। विश्वविद्यालय के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से रस्सा कस्सी का आयेाजन किया गया जिसमें डबोक परिसर एवं प्रतापनगर परिसर की महिला एवं पुरूष टीमों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में प्रतापनगर की टीम प्रथम रही तथा महिला वर्ग में डबोक परिसर की टीम प्रथम रही।
140110140104सर्व धर्म मैत्री संघ के सदस्यों ने गुलाब बाग में सतोलिया खेलकर एवं तिल के पकवान बांटकर मकर संक्रान्ति स्नेह मिलन का खूब आनंद लिया। मैत्री संघ के निदेशक फादर नोर्बट हेरमन ने इस पर्व को उत्साह, उमंग एवं नई आशा का पर्व बताया। इस स्नेह कार्यक्रम में मैत्री संघ की उपाध्यक्ष प्रमिला, सचिव मंजू सोनीगरा, सहसचिव शानू खान एवं संघ के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप उमंग ने आज सुरजपोल बाहर स्थित वुडलैण्ड स्थल पर मकर संक्रान्ति पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष प्रेम दक ने बताया कि क्लब की 62 सदस्याओं ने बेलू, हाऊजी, सितोलिया सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले कर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सचिव पूर्णिमा नागौरी, कविता बोहरा, मीना सिंघवी, तृप्ति भंसाली ने खेलों के आयोजन में सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *