Header Banner

उदयपुराइट्स निर्मित वीडियो सांग यूट्यूब पर लांच

BY — January 16, 2015

टाइम्स म्यूजिक ने यूट्यूब पर ऑनलाइन किया लांच

160109उदयपुर। उदयपुर के युवाओं द्वारा निर्मित गाना चल बुल्लैया की आज लांचिंग राष्ट्रीय स्तर पर की गई। टाइम्स म्यूजिक ने इसे यूट्यूब पर ऑनलाइन लांच किया। गाने की कम्पोजिंग, सिंगिंग और फिल्मांकन उदयपुर के युवाओं ने किया है।

सांग डायरेक्टर सुभस्तु दक्ष पांडे ने बताया कि गीत में राजस्थाानी के साथ पंजाबी भाषा का सम्मिश्रण किया गया है। राजस्थाानी केसरिया बालम पधारो नी के साथ पंजाबी के बाबा बुल्लेशाह के प्रसिद्ध कलाम चल बुल्लैाया को मिलाकर यह नया गाना कम्पोज किया गया। सुभस्तु का दावा है कि यह उदयपुर का पहला वीडियो सांग है जो इस स्तर पर लांच किया गया है। गाने को सिनेमेटोग्राफर निखिल एस. ज्यानी ने उदयपुर एवं आसपास की लोकेशंस पर फिल्माया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply