विवेकानन्द से प्रेरणा लें तकनीकी विद्यार्थी

BY — January 17, 2015

स्वामी विवेकानन्द चित्र प्रदर्शनी

170101उदयपुर। स्वामी विवेकानन्द की 151 वीं जयन्ती पर विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय तथा विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के तत्वावधान में जीवन व दर्शन आधारित चित्रात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इसमें स्वामी विवेकानन्द के बचपन, भारत भ्रमण, शिला ध्यान, शिकागो यात्रा, शिकागो धर्म सम्मेलन, मानवता को संदेश तथा रामकृष्ण मिशन की स्थापना को चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया  कि विवेकानन्द केन्द्र के सह संचालक डॉ. पुखराज सुखलेचा व रमेशचन्द्र कुम्हार ने तकनीकीविदो को विवेकानन्द के जीवन आदर्श को अपनाने को प्रेरित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *