अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज

BY — January 21, 2015

कुएं में गिरने से युवक की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

file photo
file photo

उदयपुर। शहर में एमबी अस्पताल में नववर्ष पर क्रिके ट खेलते समय कुएं में गिरकर मौत का शिकार हुए एमबीबीएस छात्र के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार शिवमार्ग मित्तल कॉलोनी, धौलपुर निवासी सुभाष पुत्र ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अभय उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने आया था। वह यहां हॉस्टल में रहता था। अपने साथियों के साथ नव वर्ष पर अस्पताल परिसर में क्रिकेट खेल रहा था। बॉल पकडऩे के दौरान वह पास ही के एक कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *