Header Banner

दो महिला सहित तीन आरोपी रिमांड पर

BY — January 21, 2015

बैटरी चोरी का मामला

Police_capउदयपुर। मावली थाना पुलिस ने मंगलवार को उदयपुर रोड पर बैटरी चोरी के मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों को आज न्यायालय ने रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को आरोपियों से ओर भी वारादातें खुलने की सभांवना है। पुलिस ने आरोपियां से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

मावली थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि दो महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में उदयपुर रोड पर घूमने की सूचना मिली थी। एएसआई कैलाशसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां दोनों महिलाएं ऑटो में सवार हो गई। ऑटो का पीछा कर पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धूणीमाता निवासी देवली पत्नी मिठू कालबेलिया, कमला पत्नी उंकार कालबेलिया और गणेशलाल पुत्र सवाजी कालबेलिया होना बताया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply