Header Banner

बाल मजदूरों को ‘जीने दो’ पर ऑनलाइन गीत लांच

BY — January 23, 2015

लेकसिटी के युवाओं का प्रयास

230107उदयपुर। लेकसिटी के युवाओं ने बाल मजदूरी को रोकने समाज में जागरूकता के संदेश को लेकर शुक्रवार को ’जीने दो’ ऑनलाइन गीत की लॉन्चिंग की गई। शुक्रवार को होटल रॉयल इन में गीत की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन लॉन्चिंग जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर ने की।

जिला कलेक्टर ने इस के प्रस्तुतिकरण को देख इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस गीत की स्क्रीनिंग शहर के सभी सरकारी विद्यालयों में एवं संबंधित विभागों में भी इसका प्रस्तुतिकरण किया जाए।

230108रूह बैण्ड के बैनर तले  बने इस गीत को शहर के युवा गीतकार अशोक गंधर्व, हर्ष पालीवाल, प्रियांश पालीवाल ने अपनी आवाज दी है। गीत का निर्देशन सुभस्तु दक्ष पाण्डे ने किया। सिनेमेटोग्राफी निखिल ज्यानी ने की। इसके अलावा यश शर्मा द्वारा इसका ’माई सिटी माई एंगल’ चैनल पर देशवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। गीत के माध्यम से युवा गीतकारों ने एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि बच्चों की उम्र शिक्षा एवं खेल के लिए होती है। उन्हें इस उम्र में रोजगार नहीं कर शिक्षित होकर आगे बढ़ना चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply