Header Banner

बार का शपथग्रहण कल

BY — January 23, 2015

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण शनिवार को दोपहर 2 बजे विवेकानन्द सभागार मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी होंगे।
समारोह की अध्यक्षता पंकज भण्डारी जिला एवं सेशन न्यायाधीश करेंगे।

विशिष्ट  अतिथि शांतिलाल चपलोत पूर्व राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष होंगे। समारोह में निर्वतमान बार अध्यक्ष भरत जोशी नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण खण्डेलवाल को शपथ दिलाएंगे। तत्पश्चात् नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण खण्डेलवाल कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों उपाध्यक्ष हरिश चन्द्र आमेटा, महासचिव कैलाश भारद्वाज, सचिव खुशबू नैणावा, वित सचिव तरूण जोशी, पुस्तकालय सचिव मनमोहन सिंह व अन्य सहवृत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply