Header Banner

एसेन्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी

BY — January 24, 2015

240105उदयपुर। एसेन्ट इन्टरनेशनल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में छात्रों ने कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुकत किए। प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के अनेक कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किये तथा मॉडल से संबंधित जानकारियां दी।

प्रधानाचार्या योजना शर्मा ने बताया कि कला प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था के निदेशक मनोज बिसारती एवं मुकेश बिसारती के द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी को विभिन्न वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें भौतिक विज्ञान, सौर मण्डल, मार्स ऑर्बिटर मिशन, मानव शरीर से संबंधित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कला प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बेकार वस्तुओं से बनाई गई विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सामाजिक दायित्व को निभाने हेतु प्रेरित करने वाली ‘‘स्वच्छ भारत अभियान‘‘ से संबंधित प्रदर्शनी ने भी आकर्षित किया। इस प्रदर्शन के अवलोकनार्थ कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के सभी छात्रों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। अभिभावकों सहित एसेन्ट की सहनिर्देशक कनिका एवं ललिता बिसारती ने भी प्रदर्शन का अवलोकन किया एवं छात्रों द्वारा किये गये क्रियात्मक एवं कलात्मक कार्यों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाया गया एसेन्ट विद्यालय का मॉडल व सौर-मण्डल का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply