बासंती बयार में थामे नवयुगलों ने हाथ

BY — January 24, 2015

शहर में विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह आयोजन

240111उदयपुर। बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त के में शनिवार सुबह से शहर भर में विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह आयोजन शुरू हो गए। समाजों के सौ से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नवजीवन में प्रवेश करेंगे। शहर की तमाम वाटिकाएं, ग्राउंड्स, सामुदायिक भवन, होटलों में आयोजन हो रहे हैं। शहर में चहुंओर चहल-पहल दिखाई दी वहीं बाजार सूने रहे।

240112240113सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल के बैनर तले पहली बार यूनिवर्सिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में हो रहे सामूहिक विवाह आयोजन में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। अध्यक्ष मधुबाला जायसवाल के अनुसार सुबह 7.30 बजे गणपति स्थापना के बाद 9.30 बजे शोभायात्रा निकाली गई जो गार्डन से आनंद प्लाजा, दुर्गा नर्सरी सर्किल होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। शाम को विदाई समारोह होगा।
240114240115तैलिक साहू समाज के टाउनहाल परिसर में 12 जोड़ों के सामूहिक पाणिग्रहण के तहत सुबह 11 बजे धानमंडी स्थित हनुमान चौक से शोभायात्रा निकली जो देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंची। दोपहर से हुमड़ भवन में प्रीतिभोज आरंभ हुआ जो शाम तक चलेगा।
बीजासन माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय राजपूत महासभा संस्थान की ओर से 19 जोड़ों की सामूहिक शोभायात्रा सुबह 8 बजे गोवर्धनविलास गांव स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना हुई जो 2 बटा, सेक्टर 14 होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।
झूलेलाल सेवा समिति की ओर से सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल में 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। वर-वधु सुबह 11 बजे आयोजन स्थल पहुंचे जहां 12.30 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुई। यहां शाम को आशीर्वाद समारोह होगा। फिर रात्रि 11.30 बजे विदाई होगी।
240116मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड पर 21 जोड़े नवयुगल बनेंगे। यहां सामूहिक बिंदोली पूर्व में ही निकाली गई। इसके अलावा राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की ओर से रावजी का हाटा स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में 7 जोड़ों की सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकली जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस आयोजन स्थल पहुंची। तोरण व ध्वजारोहण के साथ समारोह शुरू हुआ।
श्री क्षत्रिय रावत वारी समाज सामूहिक विवाह समिति के साझे में नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह के आयोजन सुबह शुरू हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *