Header Banner

हथियार रखने का आरोपी रिमांड पर

BY — January 24, 2015

मुख्य आरोपी की पहचान

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने कल पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर हथियारों के मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक को आज न्यायालय ने रिमांड पर भेज दिया। बताया गया कि मुख्य आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मत्स्य कॉलेज के बाहर एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम किशनलाल पुत्र देवाजी जोगी निवासी रामनगर कच्ची बस्ती बताया। आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार १५ हजार रुपए में बिहार हाल उदयपुर निवासी रामावतार से खरीदा था। अंबामाता पुलिस ने दो दिन पूर्व कार्रवाई कर हरिजन बस्ती गांधीनगर निवासी अमर पुत्र मांगीलाल हरिजन और सुनील उर्फ बंटी हरिजन को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। इसी प्रकार हाथीपोल थाना पुलिस ने चार दिन पहले कार्रवाई कर कुथियाना अम्बावा मुरैना एमपी हाल पाश्र्व कॉलोनी कालका माता रोड निवासी गिरीश पुत्र जितेंद्र सिंह राजपूत को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था जिसे न्यायालय ने रिमांड अवधि पूरी होने पर जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply