Header Banner

लेकसिटी प्रेस क्लब एवं पेसिफिक मैत्री मैच कल

BY — January 25, 2015

cricketउदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब उदयपुर एवं पेसिफिक विश्वतविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मैत्री मैच का आयोजन होगा। क्लब के अध्यक्ष मनुराव ने बताया कि मैत्री मैच में दोनो टीमों के  सदस्य हिस्सा लेंगे।

मैच का आयोजन सुबह 11 बजे से पेसिफिक विश्वगविद्यालय के देबारी स्थित ग्राउण्ड पर होगा। लेकसिटी प्रेस क्लब टीम के कप्तान अध्यक्ष मनुराव होंगे। पेसिफिक विश्वाविद्यालय टीम के कप्तान निदेशक राहुल अग्रवाल होंगे। विजेता टीम को पारितोषिक प्रदान किये जाएंगे।
शाम को सांस्कृतिक संध्या : लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से सोमवार शाम को शहर के भारतीय लोक कला मंडल में पत्रकार परिवारों वालों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें लोक कलाकरों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेगी।  वहीं षहर की टीम विभूतियों को लेकसिटी प्रसे क्लब की और से सम्मानित किया जायेगा । साथ ही पत्रकारों को स्व. कृष्णमोहन खाब्या एवं स्व. चन्द्रेश व्यास स्मृति सम्मान व आनन्दीलाल षर्मा प्रमिला देवी षर्मा परमार्थ सेवा संस्थान द्वारा भी सम्मान प्रदान किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply