खेलकूद से आता है अनुशासन : सारंगदेवोत

BY — January 27, 2015

विद्यापीठ की मेजबानी में पश्चिमी जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज

270104उदयपुर। खेलकूद से जीवन में अनुशासन की प्रवृति आती हैं। जीवन में कड़ी मेहनत, लगन तथा संघर्ष के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। ये विचार कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित पश्चिमी जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यचक्तष किए।

उन्होंने कहा कि आज खेले के प्रति रूजान कम होता जा रहा है वह चिंता का विषय है। जितना हम खेल खेलेंगे उतना ही हमारे जीवन का विकास होगा। युवाओं का आव्हान किया कि खेल वही है जहॉ खिलाड़ियों का अनुशासन। आप अनुशासन में रहे खेल खेले  आप उंचाईयों पर अवश्य पहुंचेगे। लेकिन इसके लिए आपको इतनी  मेहतन करनी पडे़गी कि आप सब कुछ भुल जाओगे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने युवा खिलाड़ियों का आव्हान करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक एवं चारित्रिक व्यक्तित्व का निर्माण होता है। खेलों से हमारे भीतर साहस, अनुशासन, धेर्य तथा जीवन के जितने भी मूल्य है वे हमारे जीवन में आते है। हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है।  प्रारंभ में स्पोर्ट्स बोर्ड के चैयरमेन एवं रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलेंगे और यहां से सुखद अनुभव लेकर जायेंगे। समारोह का संचालन डॉ. धीरज जोशी ने किया तथा धन्यवाद स्पार्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल ने दिया।  कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय पश्चिमी जोन प्रतियोगिता में 40 टीमों के 500 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे  है।
इनके बीच हुआ मुकाबला:-
विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल  ने बताया कि विद्यापीठ की मेजबानी में पश्चिमी जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता के अन्तर्गत मंगलवार को 16 मेंच खेले गये। स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स विवि गांधी नगर, गुजरात विद्यापीठ गांधीनगर को वॉक ओवर मिलने से वह अगले दौर में पहुंच गयी वही एमडीएस विवि अजमेर ने जयनारायण व्यास विवि जोधपुर को 17 अंको से, स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स विवि गंधीनगर ने राजस्थान विद्यापीठ विवि को 16 अंको से, वीएनएस गुजरात विवि सूरत ने बरकतुल्ला विवि भोपाल को 14 अंको से, देवी अहिल्या विवि इंदौर ने विवि कोटा को 13 अंको से, गुजरात विद्यापीठ गांधी नगर ने विक्रम विवि उज्जेन को 14 अंको से, गांेडवाना विवि ने गुजरात टेक्नोलॉजी विवि को 3 अंको से, आरटीएम नागपुर ने एच एन विवि पाटन को 10 अंको से, गुजरात विवि अहमदाबाद ने सुखाडिया विवि को 12 अंको से, वीएनएस गुजरात विवि ने एलएनआईपीई ग्वालियर को 2 अंको से, सोलापुर विवि ने देवी अहिल्या विवि इंदौर को 1 अंक से, एमजीएस विवि बीकानेर ने गोंडवाना विवि को 1 अंको से परास्त किया।
इनका हुआ सम्मान:-
स्पोट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि खेल क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्यापीठ की ओर से अर्जुन सिंह राजौरा-कुश्ती एवं अरविंद सिंह राव का  शॉल, उपरणा एवं  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *