उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस सोमवार रात बाइक सवार को डरा-धमका कर मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार पहाड़ा हाल तितरड़ी निवासी संजय कुमार पुत्र देवीलाल मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात वह बापूबाजार स्थित बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने जा रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर मारपीट की। दोनों आरोपी उसका मोबाइल व नकदी छीनकर भाग गए। बाइक सवार एक आरोपी दूसरे को वाजिद के नाम से बुला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.