Header Banner

रोमांचक रहे पुरुष खो-खो के मुकाबले

BY — January 28, 2015

विद्यापीठ की मेजबानी में पश्चिमी जोन पुरुष खो-खो

280101उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में पश्चिमी जोन पुरुष खो खो के तीसरे दिन चार मैच खेले गए। विश्वविद्यालय स्पोट्र्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. संजय बंसल, डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. दिलीपसिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान ने खिलाडिय़ों का परिचय कर मैच प्रारंभ करने की घोषणा की।

इनके बीच कड़ा मुकाबला : स्पोट्र्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि आज के चारों मैच बहुत रोमांचक रहे। इसमें एमडीएस विवि अजमेर ने सोलापुर विवि सोलापुर को 2 अंक, गुजरात विवि अहमदाबाद ने गुजरात विद्यापीठ गांधीनगर को 8 अंक, एमजीएस विवि बीकानेर ने स्वर्णिम गुजरात स्पोट्र्स विवि गांधीनगर को 2 अंकों से, आरटीएम विवि नागपुर ने वीएनएस गुजरात विवि सूरत को 2 अंकों से परास्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply