Header Banner

शहर शीत लहर की चपेट में

BY — January 28, 2015

ठंड से अधेड़ की मौत

280106उदयपुर। यकायक पारा गिरने से शहर शीत लहर की चपेट में है। उदयपुर में गत रात्रि पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पूर्व 6 जनवरी की रात 5 डिग्री तापमान था। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में ठंड से एक अधेड़ की मौत की भी सूचना मिली है।

हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित सेटेलाइट अस्पताल परिसर में सो रहे अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेटेलाइट अस्पताल परिसर में रह कर दिन में मजदूरी करने वाला भवानीशंकर (65) पुत्र रामदयाल मोची सोमवार को काम खत्म होने के बाद खाना खाकर सो गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर लोगों ने उसे उठाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर सौंप दिया। बताया गया कि उसका मकान शांतिनगर सेक्टर पांच में होने के बावजूद वह अस्पताल परिसर में ही सोता था। पुलिस को आशंका है कि रात को तेज सर्दी के कारण उसकी मौत गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply