Header Banner

पथराव कर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

BY — January 30, 2015

Police_capउदयपुर। वल्लभनगर थाना पुलिस ने कार पर पथराव कर लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों ने गिरफ्तार किया। जिन्हें दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों ने लूट की राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

वल्लभनगर थानाधिकारी बोराज सिंह ने बताया कि गत 18 जनवरी को जोरजी का खेड़ा निवासी लालसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत वल्लभनगर से उसके गांव की ओर जा रहा था। उसी दौरान कीर की चौकी के पास बाठेड़ा की सराय, डबोक निवासी मदनलाल कीर, छगन पुत्र पेमा कीर, किशन पुत्र जीतू कीर निवासी कीरों की भागल, तेजपाल पुत्र कन्हैयालाल कीर निवासी भूतपुरा डबोक ने उसे रास्ते में रोक कर कार पर पथराव किया। पथराव के बाद उसके साथ मारपीट कर उससे एक लाख रुपए छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच कर आरोपी छगन कीर, किशन कीर, तेजपाल कीर को गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply