Header Banner

किशोरी को भगाने का मामला दर्ज

BY — January 30, 2015

Police_capउदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में दो युवकों के खिलाफ पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार ढिकोड़ा गांव सायरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व वे अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। वहां मदार गांवगुड़ा निवासी मुकेश रंगास्वामी और बक्शी हरिजन आए और उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर ले गए। वहां खड़े लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज गति से बाइक से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची जहां सायरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की। आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के गांव में दबिश दे रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply