एक बार फिर लेकसिटी में छाएंगे सितारे

BY — January 31, 2015

हिन्दुजा ग्रुप के संजय गोपीचंद हिन्दुजा की शाही शादी
तीन दिन तक रहेगा फिल्म स्टार्स, उद्योगपति व राजनेताओं का जमावड़ा

310107उदयपुर। विश्व के नम्बर वन सिटी का खिताब पाने वाली लेकसिटी इस माह 9 से 11 फरवरी तीन दिन तक देश विदेश के जाने-माने उद्योगपतियों, बॉलीवुड स्टार्स से गुलजार रहेगी। मौका होगा हिंदुजा ग्रुप के 48 वर्षीय संजय गोपीचंद हिंदुजा और 40 वर्षीया नंदिता मथानी के शादी समारोह का।

जानकारों के अनुसार सिटी पैलेस और जगमंदिर में होने वाली शादी के लिए शहर की अधिकतर पांच सितारा होटल्स बुक हो चुकी है। शादी में बड़े फि़ल्मी सितारों सहित देश-विदेश के बिग गन उद्योगपति और राजनीतिज्ञ शिरकत करेंगे।
शादी की सारी रस्में सिटी पैलेस में होंगी। भव्य संगीत संध्या माणक चौक में होंगी जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। जनाना महल में हल्दी आदि की रस्में निभाई जाएंगी। जनाना महल को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। फेरों की रस्म पिछोला के बीच बने जग मंदिर में होंगी।
उल्लेखनीय है कि संजय हिंदुजा अमिताभ बच्चन परिवार के काफी नजदीकी माने जाते हैं। पूर्व में अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी नैना से संजय की शादी होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से नहीं हो पाई। नंदिता मथानी भी करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। उनका 18 वर्ष का एक बेटा भी है।
रहेगा फि़ल्मी सितारों का जमावड़ा : सूत्रों की माने तो लेकसिटी में राजनेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी की शादी के बाद इतनी बड़ी संख्या में बड़े फि़ल्मी सितारे और उद्योगपति पहली बार शादी में शिरकत करने आएंगे। आने वाले फि़ल्मी सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान, कबीर बेदी, दीपिका पादुकोण, नर्गिस फाखरी, फरदीन खान, सोनी निगम, कॉमेडी नाइट के  कपिल शर्मा, काजोल, अजय देवगन आदि शामिल होंगे। उद्योगपतियों में मुकेश अम्बानी, अनिल अम्बानी, रतन टाटा, किंग फिशर के मालिक विजय माल्या सहित कई उद्योगपतियों के आने की जानकारी मिली है। राजनेताओं में सभी दलों के दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है।
पांच सितारा होटल बुक : शहर की करीब-करीब सभी पांच सितारा होटल उदयविलास, ट्राइडेंट, ताज लेक पैलेस, लीला, रेडिसन आदि मेहमानों के लिए बुक किए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक़ दुल्हन नंदिता मथानी और उनका परिवार होटल लीला और उदयविलास में रुकेगा। दूल्हे संजय अपने परिवार के साथ होटल ताज लेक पैलेस में रुकेंगे। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए जयपुर के ट्रेवल्स एजेंट ने जिम्मेदारी ली है जिसके तहत लग्जरी गाडिय़ां राज्य भर से मंगवाई जा रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *