Header Banner

बाइक खड़ी करने पर विवाद, दो गिरफ्तार

BY — February 1, 2015

घंटाघर थाना क्षेत्र की घटना

Police_capउदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर कुछ युवकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य युवकों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार रावजी का हाटा निवासी अभिमन्यु पुत्र संजय सोनी कल शाम को लालघाट स्थित होटल कांकरवा हवेली में चल रही फ्रेंच फिल्म की शूटिंग में इवेंट का काम कर रहा था। अभिमन्यु बाइक सादिक की दुकान के बाहर खड़ी कर होटल में जाने लगा तो दुकान पर बैठे सादिक, फरदीन, सलमान, सेजू और सदाम ने बाइक हटाने के लिए कहा। इस पर विवाद हो गया। आरोपियों ने अभिमन्यु के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिमन्यु को अस्पताल में भर्ती करवा कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरदीन और सलमान को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply