Header Banner

खांजीपीर में काटे 400 अवैध कनेक्शन

BY — February 2, 2015

एवीवीएनएल की बड़ी कार्रवाई

020204उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गुलाबबाग पावर हाउस के अधीन खांजीपीर में आकड़ी डालकर लिए गए करीब 300 से 400 अवैध कनेक्शन सोमवार को सहायक अभियंता जी. डी. वैष्णव के निर्देशन में हटाए गए।

वैष्णव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का क्षेत्रवासियों की ओर से काफी विरोध हुआ लेकिन पुख्ता पुलिस जाब्ते के कारण कार्रवाई संभव हो पाई। कुछ देर तक क्षेत्रवासियों ने रोड भी जाम कर दिया था। उल्लेखनीय है कि गत 19 जनवरी को अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का पद संभालते ही हेमंत गेरा ने डिस्कॉम की आय बढ़ाने, बिजली चोरी रोकने तथा बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply