Header Banner

अनियंत्रित मिनी बस पलटी, एक बच्चे की मौत

BY — February 2, 2015

ऋषभदेव में हुआ हादसा, 17 घायल

020205उदयपुर। परसाद से केसरियाजी रूट पर चलने वाली एक मिनी बस आज सुबह मयूर मिल के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 17 जने घायल हो गए। हादसे में घायल छह जनों को यहां एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार परसाद से केसरियाजी चलने वाली मिनी बस आज सुबह ओवरलोड होकर केसरियाजी की तरफ जा रही थी, तभी मयूर मिल के पहले एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बिलख निवासी डॉन कुमार (आठ) पुत्र राजू मीणा की मौत हो गई, जबकि खरबर निवासी सुनीता (15) पुत्री रतन, पीपली निवासी धूली (25) पत्नी सवजी, सोहनी (25) पत्नी वेता, बिलख निवासी अर्जुन (27) पत्नी नानाजी, भूधर निवासी खुशबू (पांच) पुत्री राजू और रतनी बाई को गंभीर घायल हालत में यहां एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल को केसरियाजी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply