Header Banner

झुलसी महिलाओं ने दम तोड़ा

BY — February 4, 2015

Police_capउदयपुर। नाई और खेरवाड़ा क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व झुलसी महिलाओं ने यहां एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार नयागुड़ा गांव निवासी धनकी (28) पत्नी लक्ष्मण मीणा पिछले दिनों खाना बना रही थी। उसी दौरान चूल्हे में आग भभकने से वह झुलस गई।

धनकी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया और एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया, जहां बीती रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। इसी तरह खेरवाड़ा क्षेत्र के लराठी निवासी सविता (35) पत्नी जीवाराम मीणा 27 जनवरी की सुबह चूल्हा जला रही थी। उसी दौरान केरोसिन ज्यादा गिरने से आग भभक गई। इससे विवाहिता के कपड़ों में आग लग गई। सविता को जलता देख उसके पति ने उस पर कंबल डाल दिया, लेकिन वह काफी हद तक झुलस गई। उसे एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply