थमी मोदी लहर? मिले-जुले परिणाम

BY — February 5, 2015

पंचायती राज चुनाव 2015

050209उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव के तहत गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी थी। जिले की 17 पंचायत समितियों की मतगणना का काम जारी था। रात 8 बजे तक घोषित परिणामों में मिले-जुले परिणाम आए थे। विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव में दिखी मोदी लहर यकायक यहां थमती नजर आई।

रात्रि 8 बजे तक प्राप्त परिणामों के अनुसार गोगुन्दा पंचायत समिति में वार्ड 1 से भाजपा की वरदी बाई, वार्ड 2 से कांग्रेस की गिरजादेवी, वार्ड 4 से भाजपा के हमेरलाल भील, वार्ड 5 से भाजपा के पुष्कर तेली, वार्ड 6 से भाजपा के डालचंद मेघवाल, वार्ड 7 से भाजपा के किशनलाल, वार्ड 8 से कांग्रेस की वेलकी, वार्ड 9 से भाजपा की लीलादेवी तथा वार्ड 10 से भाजपा के पप्पूलाल विजयी घोषित किए गए हैं।
050208झाड़ोल पंचायत समिति के वार्ड 3 से कांग्रेस की अनिता देवी, वार्ड 9 से भाजपा की मनता विजयी रही।
खेरवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 2 से भाजपा के अमृतलाल, वार्ड 6 से भाजपा के शांतिलाल सालवी तथा वार्ड 15 से कांग्रेस की उर्मिला विजयी रहे।
इसी प्रकार कुराबड़ पंचायत समिति के वार्ड 1 से कांग्रेस की अलका चौधरी, वार्ड 5 से भाजपा के गजेन्द्र रेगर, वार्ड 6 से कांग्रेस के पन्नालाल मीणा, वार्ड 7 से भाजपा के गंगाराम, वार्ड 8 से भाजपा के रतनलाल गमेती तथा वार्ड 10 से भाजपा के भैरूसिंह सिसोदिया विजयी रहे।
050207लसाडि़या पंचायत समिति के वार्ड 2 से भाजपा की मीना कुमारी, वार्ड 3 से भाजपा के लिंबाराम मीणा, वार्ड 4 से भाजपा की मीना देवी मीणा, वार्ड 5 से भाजपा की गीता मीणा, वार्ड 6 से भाजपा के अनंतराम मीणा, वार्ड 9 से भाजपा की पुष्पा मीणा, वार्ड 10 से भाजपा की हेमलता मीणा, वार्ड 12 से भाजपा के गौतमलाल मीणा, वार्ड 14 से भाजपा के अशोक कुमार गांगावत, वार्ड 15 से भाजपा की प्रकाशदेवी मीणा विजयी घोषित किए गए।
फलासिया पंचायत समिति के वार्ड 2 से भाजपा के गुमानसिंह, वार्ड 3 से भाजपा के भूपालसिंह, वार्ड 4 से कांग्रेस के बसंतीलाल, वार्ड 5 से कांग्रेस के कैलाश, वार्ड 6 से कांग्रेस के खातू, वार्ड 7 से कांग्रेस की लीलादेवी, वार्ड 8 से कांग्रेस के मोहनलाल विजयी रहे।
इसके अलावा सायरा पंचायत समिति के वार्ड 1 से भाजपा की केली बाई, वार्ड 2 से भाजपा के चेलाराम, वार्ड 5 से भाजपा की ललिता, वार्ड 7 से कांग्रेस के बाबूलाल, वार्ड 8 से भाजपा के नोजाराम भील, वार्ड 10 से भाजपा की बसंती विजयी घोषित किए गए हैं।
सेमारी पंचायत समिति के वार्ड 1 से कांग्रेस की आशा मीणा, वार्ड 3 से भाजपा के अमृत, वार्ड 4 से भाजपा की रेखा, वार्ड 5 से भाजपा की गीता, वार्ड 6 से भाजपा की मनीषा, वार्ड 7 भाजपा की बसंती, वार्ड 8 से कांग्रेस की किरण, वार्ड 9 से भाजपा के सूरजमल, वार्ड 10 से भाजपा की सोनल, वार्ड 11 से भाजपा के केशव, वार्ड 12 से भाजपा के राजेन्द्र को विजयी घोषित किया गया है।
पंचायत समिति झलारा में वार्ड 3 से भाजपा के शंकर, वार्ड 4 से भाजपा की बिनाकुंवर विजयी घोषित किए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *