Header Banner

भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिया संकल्प

BY — February 5, 2015

राजस्थानी भाषा की मान्यता पोस्टकार्ड अभियान शुरू

050201उदयपुर। राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्ट कार्ड अभियान की शुरूआत संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि आज देश के हर राज्य में वहां की बोली जाने वाली भाषा को मान्यता मिली है तथा उसी भाषा में कार्य करने वालो को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं है। उन्होने कहा कि संभाग स्तर पर इस अभियान को चलाया जायेगा। पोस्टकार्ड अभियान उदयपुर शहर के प्रमुख चौराहो, स्कूल, कॉलेज एवं कॉलोनीवासियों को भी पोस्टकार्ड अभियान में जोड़ा जायेगा तथा 21 फरवरी विश्व भाषा दिवस पर दिये जाने वाले धरने पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इसका प्रयास किया जायेगा। उंन्होनें कहा कि इसमें उदयपुर शहर के सांसद तथा विधायक को भी इसमें जोड़ा जाकर राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाये जाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कमलेन्द्र सिंह पंवार, संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, भंवर सिंह अखेपुर, महामंत्री कृष्णकांत नाहर, जिला पाटवी जयंत ओझा, डॉ. दिलीपसिंह चौहान, शहर पाटवी ओम पारीक,  लोकेश शर्मा, सुनील राजपुरोहित, जिला पाटवी जयंत ओझा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply