काढ़ा पीने उमड़ पडे़ आमजन

BY — February 7, 2015

शहर भर में लगे काउंटर, विभिन्‍न संगठनों, संस्थाशओं ने किया आयोजन

070205उदयपुर। स्वााइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को शहर में विभिन्नज संस्था़ओं-संगठनों की ओर से आमजनों को काढ़ा पिलाया गया। तेरापंथ युवक परिषद, मेनारिया समाज, सनराइज इंस्टीवट्यूशंस, आयुर्वेद औषधालय सहित विभिन्नग स्थायनों पर आमजनों को काढ़ा पिलाया गया।

070204तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यलक्ष अभिषेक पोखरना ने बताया कि 20 हजार लोगों के लक्ष्यल के मुकाबले करीब 27 हजार लोगों ने काढ़ा पीया। कई केन्द्रों  पर जनता को संभालने में काफी परेशानी हुई लेकिन परिषद के युवा साथियों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन रहा।
070206सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीोट्यूशंस में चेयरमैन हरीश राजानी ने काढ़ा पिलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। छात्र-छात्राओं सहित स्टायफ को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद औषधालय के डॉ. शोभालाल औदिच्यछ ने बताया कि सिंधी बाजार स्थित औषधालय एवं गांधीनगर स्थित कच्चीॉ बस्तीक में काढ़ा पिलाया गया। रविवार को देहलीगेट पर काढ़ा पिलाया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *