Header Banner

सुन्दरलाल भाणावत उप जिला प्रमुख

BY — February 8, 2015

electionउदयपुर। पंचायतीराज आमचुनाव 2015 के तहत उप जिला प्रमुख और जिले की 17 पंचायत समितियों के उप प्रधानों के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में हुई। मतदान के बाद सुंदरलाल भाणावत को उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।

उप जिला प्रमुख की निर्वाचन प्रक्रिया आज सुबह रिटर्निंग अधिकारी आशुतोष एटी पेडणेकर के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुन्दरलाल भाणावत ने तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से मीना नागदा ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। अपराह्न 3 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान के पश्चात हुई मतगणना में भाजपा के सुन्दरलाल भाणावत को 27 तथा कांग्रेस की मीना नागदा को 15 मत प्राप्त हुए। मतगणना परिणामों के आधार पर भाजपा के सुन्दरलाल भाणावत को उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।
17 पंचायत समितियों के उप प्रधानों का निर्वाचन
जिले के लसाडि़या पंचायत समिति में उप प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार गांगावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बड़गांव पंचायत समिति से भाजपा की उषा डांगी, पंचायत समिति भीण्डर से निर्दलीय कमलेश पोखरना, पंचायत समिति गिर्वा से भाजपा की प्रियंका जैन, गोगुन्दा पंचायत समिति से भाजपा के पप्पूलाल भील, ऋषभदेव पंचायत समिति से कांग्रेस के संजय, झाड़ोल पंचायत समिति से कांग्रेस के प्रवीण कुमार, झल्लारा पंचायत समिति में भाजपा के गोपाल सिंह उप प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए है। खेरवाड़ा पंचायत समिति में भाजपा के हलुराम, कोटड़ा पंचायत समिति में भाजपा के दशरथ, कुराबड़ पंचायत समिति में भाजपा के जोगेन्द्र, मावली पंचायत समिति में कांग्रेस के रामलाल, फलासिया पंचायत समिति में कांग्रेस के विजय प्रकाश, सलूम्बर पंचायत समिति में भाजपा की निर्मला चौबीसा, सराड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस के अरविन्द, सायरा पंचायत समिति में भाजपा के राघवेन्द्र सिंह, सेमारी पंचायत समिति में भाजपा के केशव उप प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply