लोपेज, अक्षय कुमार और मलैका ने बिखेरे जलवे

BY — February 11, 2015

शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिन्टाे, डीनो मोरिया भी पहुंचे

110211उदयपुर। फिल्मीे सितारों से लेकसिटी गुलजार है। संजय हिन्दुजा और अनु मीरचंदानी (नंदिता) की शादी के तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए। इसके तहत कल कॉकटेल माणक चौक में हुआ था वहीं आज मेहंदी की रस्‍म हुई। शाम को हॉलीवुड की प्रख्यात गायिका जेनिफर लोपेज, बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और मलैका अरोड़ा ने भव्‍य प्रस्‍तुतियां दीं।

110210110212उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 20 देशों के 800 मेहमान शिरकत करेंगे। इससे पूर्व दोनों परिवारों के मेहमान उदयविलास, लीला पैलेस सहित विभिन्ने होटलों में पहुंच गए थे। मेहमानों के आने का सिलसिला परसों शाम से शुरू हुआ। इसके तहत कल दिन में शिल्पा् शेट्टी, प्रीति जिन्टा , चंकी पांडे, डीनो मोरिया सहित कई सितारे झीलों की नगरी में पहुंचे। शिवनिवास पूल साइड में मेहंदी की रस्म‍ हुई। बुधवार दोपहर में भी एयरपोर्ट पर उद्योगपतियों का आना-जाना लगा रहा। शादी का मुख्य आयोजन जगमंदिर में होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *