केन्द्रीय मंत्री स्मृति व मुख्यमंत्री वसुंधरा कल उदयपुर में

BY — February 12, 2015

आईआईएम के शिलान्यास समारोह में करेंगी शिरकत

120205उदयपुर। केन्द्रीकय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को उदयपुर यात्रा पर रहेंगी। दोनों यहां आईआईएम के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगी।

जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर ने बताया कि ईरानी शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे विशेष वायुयान द्वारा नई दिल्ली से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे अपराह्न 3.50 पर बलीचा में आईआईएम भवन के शिलान्यास समारोह में शरीक होंगी। ईरानी शाम 6 बजे बलीचा से प्रस्थान कर सायं 6.50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे यहां से सायं 7 बजे विशेष वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 पर कोटा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद वे उदयपुर के बलीचा में आईआईएम भवन के शिलान्यास समारोह स्थल पर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री राजे रात्रि विश्राम उदयपुर में कर 14 फरवरी को सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *