हत्या का आरोपी गिरफ्तार

BY — February 15, 2015

अप्राकृतिक मैथुन कर पत्थर मारकर की थी हत्या

Police_capउदयपुर। अम्बाथमाता थानांतर्गत एक युवक के साथ अप्राकृतिक मैथुन कर उसकी हत्या के एक अपचारी सहित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बदनामी के डर से उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया है। अपचारी को देर शाम सुधार गृह में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को चिकलवास निवासी जीवाजी पुत्र चैना गमेती ने थाने में रिपोर्ट थी कि शुक्रवार रात उसका लड़का खेलने गया। वापस नहीं आने पर इधर उधर पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह पड़ोसी बद्रीलाल सालवी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके लड़के महेन्द्र की किसी ने हत्या कर दी है और नाले में फेंक दिया है। उसने जाकर देखा तो महेन्द्र की अज्ञात ने सिर को पत्थर से कुचल दिया था। सूचना पर थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक महेन्द्र का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। संदिग्ध् पुला कच्ची बस्ती निवासी हरीश (19) पुत्र खूबीलाल नायक निवासी गली नं. 13 पुला कच्ची बस्ती व उसके साथी अपचारी विजेश (15) पुत्र कालूलाल हरिजन से पूछताछ में दोनों ने मृतक महेन्द्र के साथ अप्राकृतिक मैथुन कर बदनामी के डर से महेन्द्र के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार किया। इस पर मुल्जिम हरीश नायक को 302, 201, 377, 34 भादसं व 4, 6 पोक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 ) में गिरफ्तार व अपचारी बालक को डिटेन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *