Header Banner

थीम के साथ पंतगें उड़ाकर मनाया रोटरी स्थापना दिवस

BY — February 22, 2015

220204उदयपुर। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के 110 वें स्थापना दिवस की पूर्व दिवस पर रविवार को रोटरी क्लब हेरिटेज की ओर से फतहसागर की पाल पर काइट शो का अयेाजन किया गया। जिसमें पतंगबाज अब्दुल कादिर ने रोटरी की 110 वर्षों की थीम के साथ 110 पंतगे उडक़ार शहर में अमन, चैन, शान्ति एवं मित्रता का संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इस अवसर पर पंतगो के माध्यम से रोटरी ने जनता को यही संदेश देने का प्रयास किया कि पोलियो के बाद अब दक्षिणी एशिया से निरक्षरता को समाप्त करने की बीड़ा उठाया है और यह मिशन भी जनता के सहयोग से समय पर पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब की ओर से पूर्व प्रान्तपाल जोयता भाई, निर्मल सिंघवी, प्रान्तपाल मनोनीत रमेश चौधरी, सहायक प्रांतपाल डॉ. निर्मल कुणावत, दीपक सुखाडिय़ा, सचिव संजीव जोधावत सहित अनेक क्लब सदस्यों ने 5 तक के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान दिवस पर पोलियो की दवा पिलाायी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply