Header Banner

गुरुनानक गर्ल्स ने जीती ऐश्वर्या चल वैजयंती

BY — February 26, 2015

260203उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित ऐश्वर्या चल वैजयंती हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का चल वैजयंती का खिताब जीता।

प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि ऐश्वर्या कॉलेज में बुधवार को आयोजित हिन्दी वाद-विवाद में गुरूनानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं दिव्या पटेल व लीना कुकरेजा ने क्रमशः विषय के पक्ष व विपक्ष में सटीक व तथ्यात्मक मौलिक विचार प्रस्तुत कर चल वैजयंती का पुरस्कार जीता। लीना कुकरेजा को प्रथम व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिला। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ निर्मल भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान पूर्ण रूप से सक्षम है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply