Header Banner

रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार

BY — February 26, 2015

bribeउदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर सर्व शिक्षा अभियान में पदस्थापित सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के अतिरिक्तत पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी के अनुसार सलूम्बर में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापिका ज्योत्सना झाला ने शिकायत की थी कि वह पूर्व में बड़गांव पंचायत समिति में कार्यरत थी जहां सर्व शिक्षा अभियान द्वारा प्रदत्त राशि से स्कूल भवन के विस्तार हेतु निर्माण कार्य कराया। उक्त् निर्माण राशि का बिल पास कराने के लिए सहायक अभियंता ने दस हजार रुपए की मांग की। शिकायत पर कार्यवाही कर ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply