Header Banner

सोहराबुद्दीन मामले में कटारिया बरी

BY — February 26, 2015

आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

260205उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया को सोहराबुद्दीन-तुलसी प्रजापति प्रकरण में सीबीआई कोर्ट द्वारा आरोप मुक्त कर क्लीन चिट देने पर इसे सच की जीत बताते हुए भाजपा ने  सूरजपोल पर शाम को आतिशबाजी कर मिठाई वितरित करते हुए हर्ष जताया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष तखतसिंह शक्तावत, महामंत्री भंवर सिंह पंवार, डॉ. गीता पटेल, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, डॉ. किरण जैन, मोतीलाल डांगी, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पार्षद लवदेव बागड़ी ने शाम 6 बजे सूरजपोल चौराहा स्थित मुखर्जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, मिठाई बांटते हुए भव्य आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नारे एवं उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सभी ने कटारिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान गजपालसिंह राठौड़, पूर्व महापौर रजनी डांगी, कुन्तीलाल जैन, रोशनलाल जैन, प्रधान खूबीलाल पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष देवनारायण धाबाई, अतुल चण्डालिया सहित कई पार्षद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
उधर कृष्णावत ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को सोहराबुद्दीन मामले में उच्च न्यायालय द्वारा बरी करने पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की ओर से न्यू भूपालपुरा में मिठाई भी वितरित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply