शहर में दो कवि सम्मेलन 1 को

BY — February 27, 2015

270201उदयपुर। झीलों की नगरी के रसिक श्रोताओं के लिए दो कवि सम्मेलन रविवार को शहर में होंगे। लोककला मंडल में राहत इंदौरी जैसे ख्यातनाम कवि शिरकत करेंगे वहीं पोरवाल समाज के कवि सम्मेालन में भी विभिन्न  कवि काव्यपाठ करेंगे।

लायंस क्लब लेकसिटी के तत्वावधान में रविवार शाम साढ़े सात बजे लोककला मण्डल में होने वाले कवि सम्मेलन में राहत इन्दौरी, रामेन्द्र त्रिपाठी, जानी वैरागी, सुरेन्द्र यादवेन्द्र, राकेश शर्मा एवं अनु सपन रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन संयोजक वीसी व्यास ने बताया कि देवाली स्थित स्व भवन में मूक बधिर चिकित्सालय के निर्माण के लिए धन संग्रह हेतु आयोजित कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि प्रकाश नागौरी होंगे। क्लब अध्यक्ष आरके चतुर एवं सचिव अशोक कुमार जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रवेश कार्ड से होगा।
उधर होली पर्व पर पोरवाड़ समाज द्वारा रविवार को सायं 7 बजे समाज के नोहरे में विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा। समाज अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कवि सम्मेलन में दिलीप शर्मा पुणे, राजकुमार बादल शकरगढ, अशोक नागर शाजापुर, अतुल ज्वाला इन्दौर, राजेन्द्र गोपाल व्यास भीलवाडा, राशि पटेरिया उज्जैन, छत्रपाल शिवाजी सागवाड़ा काव्य पाठ करेंगे। सूत्रधार राव अजात शत्रु होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *