Header Banner

विप्र महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

BY — March 2, 2015

’बेटी-बचाओ’ का महिलाओं को दिलाया संकल्प

020301उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन महिला शाखा उदयपुर ने सेक्टर 11 स्थित भगवान परशुराम मूर्ति स्थल वल्लभाचार्य पार्क में फाग उत्सव व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने की। मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी केके शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि श्री ओम नंदवाना व श्री दिनेश श्रीमाली थे।

विप्र समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवन व मार्ल्यापण महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा एवं चन्द्रकान्ता मेनारिया व जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता व्यास द्वारा किया गया।

020302तत्पश्चात् विप्र फाउण्डेशन की समस्त महिला कार्यकारिणी द्वारा भजन एवं फाग भजन प्रस्तुति दी गई जिसमें श्यामा शर्मा, त्रिभुवन व्यास, रेणु शर्मा, रेणु द्विवेदी, नीना पुरोहित, कान्ता जोशी, वर्षा पुरोहित, तारा मोड, लक्ष्मी जोशी, सुनिता बिलवाल, अंजना श्रीमाली, अंजना पानेरी, अंजु नंदवाना, चंदा औदिच्य थे। उक्त कार्यक्रम में विशेष आकर्षण फाग उत्सव रहा जिसमें फूलों की पत्तियों से सामूहिक नृत्य से फाग उत्सव मनाया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई व ब्राह्मण समाज को संगठित करने में अपनी अहम भूमिका अदा करने का वचन दिलाया। इस अवसर पर निर्मला शर्मा जिलाध्यक्ष संगीता व्यास, सुनिता शर्मा, मुन्नी बागौरा, गीता पालीवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर नेहा पालीवाल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संयोजन चित्रा मेनारिया ने किया व धन्यवाद की रस्म चन्द्रकान्ता मेनारिया ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply