Header Banner

मछली ठेकेदार की नृशंस हत्या

BY — March 4, 2015

चाकुओं से गोदकर फरार

040310उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने कार सवार मच्छी  ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या। कर दी। सूचना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और नाकाबंदी करवाई।

पुलिस के अनुसार खांजीपीर निवासी गफ्फार खां पुत्र हबीब खां मछली का ठेकेदार है। देबारी में गोदाम व दुकान भी है। वह कार में दुकान की ओर जा रहा था। देबारी में सामने से एक कार में चार युवक आए। पहले कार को टक्कर मारी। फिर गफ्फार भी निकल भागा। कार सवार युवक भी निकले और उसका पीछा किया। एक गली में उसे युवकों ने पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे वहां से भाग गए।

040309ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर तत्काहल जाब्ताफ पहुंचा और गफ्फार को चिकित्सारलय ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज सहित सभी थानों के अधिकारी पहुंचे। शहर व आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया था। कयास है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply