Header Banner

बैटल एक्स डिवीजन की साइकिल सफारी

BY — March 16, 2015

रैली से देंगे ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ , ‘नारी सशक्तिकरण‘ , व ‘कन्या बचाओ‘ का संदेश

160304उदयपुर। भारतीय सेना के बैटल एक्स डिवीजन ने साइकिल सफारी का आयोजन किया है। इसमें भारतीय सेना के तीन अफसर और तीस जवान हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी शुरूआत एकलिंगगढ मिलिट्री स्टेशन से सोमवार को हुई। रैली को एकलिंगगढ मिलिट्री स्टेशन के ब्रिगेडियर व स्टेशन कमांडर ने हरी झण्डी दिखाई।

160306रैली मे बैटल एक्स डिवीजन के 36 वीर साहसिक सैनिक शौर्य, उत्साह व शारीरिक सहन शक्ति का परिचय देते हुए साइकिलों पर उदयपुर, जयसमंद, चित्तौड़, राजसमंद, भीम, हल्दीघाटी, कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के अरावली पर्वत संख्या व झीलों के इलाकों में तकरीबन 850 किलोमीटर की दूरी 10 दिन में तय करेगी। अभियान का समापन 26 मार्च को उदयपुर मिलिट्री स्टेशन में होगा।
160306सैन्य अधिकारियों ने बताया कि साइकिल सफारी का उद्देश्य उदयपुर के मेवाड़ इलाके के भूतपूर्व सैनिकों से संपर्क करना, नवयुवकों को सेना के प्रति आकर्षित करना और समाज कल्याण हेतु ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ , ‘नारी सशक्तिकरण‘ एवं कन्या बचाओ जैसे आवश्यक मुद्दों का संदेश फैलाना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply