बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

BY — March 19, 2015

छह बाइक बरामद

190310उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने रैकी कर बाइक चुराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद की है।

थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उच्चामधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए अभियान में चोरी की बाइक पर घूमते युवक के बारे में सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक भरत योगी, कांस्टेघबल मोहम्ममद अतहर, गोविंदसिंह, तेजसिंह, समयसिंह की टीम बनाकर पटेल सर्किल भेजा गया। टीम ने युवक को रोका और बाइक के दस्तादवेज के बारे में पूछताछ की जिस पर वह घबरा गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अकरम उर्फ दाना पुत्र मोहम्मटद रशीद बताया। उसने बताया कि वह शहर के कई स्थामनों से बाइक चुरा चुका है। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेबशन की झाडि़यों में से बाइक भी बरामद की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *