चेटीचण्ड कल, सिंधी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

BY — March 20, 2015

180311उदयपुर। भगवान झूलेलाल के 1065वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव शनिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि सम्पूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक परम्पराओं को निभाते हुए यह नव वर्ष सम्पूर्ण सिंधी समाज की पंचायतों एवं युवा संगठनों के सहयोग से मनाया जाएगा। समिति के महामंत्री सुनील खत्री ने बताया कि सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.00 बजे झूलेलाल भवन में लाल सांई की पूजा अर्चना कर हाथ परसादी वितरण की जाएगी। तत्पश्चात् बैण्ड बाजों के साथ बहराणा साहब को नाचते गाते सनातन मन्दिर ले जाया जाएगा, जहां विविध अनुष्ठान के साथ बहराणा साहब की ज्योत जला कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11.00 बजे शक्ति नगर से रवाना होगी। शोभायात्रा मं विभिन्न पंचायतों, युवा संगठनों की आकर्षक झांकिया होगी। हाथी घोडों की अगुवाई में बैण्ड बाजों की धूनों पर ’’आयोलाल झूलेलाल‘‘ की लय पर सिंधी गीतों पर डांस होगा। सम्पूर्ण शोभायात्रा शास्त्री सर्कल, टाउन हॉल, बापू बाजार, देहलीगेट, धानमण्डी, झीण्ीरेत, सूरजपोल होकर कमलावाडी पर विशाल लंगर परसादी के साथ समाप्त होगी। शोभायात्रा में सम्पूर्ण सिंधी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा का जगह जगह पर हाथ परसादी व जलपान के साथ स्वागत किया जाएगा। प्रवक्ता हरीश चावला ने बताया कि आज समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। समिति के वासुदेव राजानी ने बताया कि आज शाम 7.00 बजे से शक्ति नगर में महिला संगठनों एवं शक्ति नगर युवा संगठन की ओर से ’’सिंधी मेले‘‘ का आयोजन रखा गया है। मेले में खाने पीने की स्टॉल के साथ साथ मनोरंजन के साधन भी होंगे। मेले में बच्चों के लिए उंट, घोडों की सवारी के साथ मिक्की माउस, झूले की व्यवस्था भी की गई है। मेला रात्रि 11.00 बजे तक चलेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *