Header Banner

शादी से मना करने पर युवक ने लगाई फांसी

BY — March 20, 2015

चार साल से रह रहे थे लिव इन रिलेशनशिप में

200305उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में प्रेमिका के शादी से मना करने पर प्रेमी युवक ने फांसी लगाकर आत्म्हत्याक कर ली। दोनों पिछले दो वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे बताते हैं।

पुलिस के अनुसार केसरियाजी हाल गोवर्धन विलास निवासी मुकेश मीणा रात में शोरूम की चौकीदारी के साथ एसटीसी की पढ़ाई कर रहा था। पिछले चार साल से अपने गांव की ही एक युवती के साथ बिना शादी के रह रहा था। युवती भी एसटीसी कर रही थी। युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन युवती ने मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि युवती गांव चली गई। आहत होकर युवक ने कमरे में ही फांसी का फंदा बनाकर आत्म़हत्याक कर ली। पास के कमरे में रहने वाला इसका चचेरा भाई पहुंचा और देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक से सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने स्प ष्टप किया कि युवती ने शादी से मना कर दिया इसलिए वह मानसिक तनाव में है और आत्मेहत्या् कर रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply