Header Banner

लायंस का होली मिलन समारोह

BY — March 21, 2015

210301उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर की ओर से आज बड़ी रोड़ स्थित हिल गार्डन रिट्रीट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि लायन्स डिसिट्रक्ट 323 ई-2 के प्रान्‍तपाल अनिल नाहर एंव विशिष्टम अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज थे।

क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि क्लब द्वारा 6 माह के दौरान आयोजित सेवा गतिविधियों को लेकर तैयार की गई पुस्तक सेवा साधना का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। क्लब की सांस्कृतिक कमेटी के चेयरमैन डॉ. विनय जोशी ने बताया कि होली मिलन समारोह में महेश आमेटा एण्ड पार्टी द्वारा गीत-संगीत कार्यक्रम रंगारंग प्रसतुति दी गई। जिसका सभी क्लब सदस्यों ने परिवार सहित आनन्द लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply