वेश्यावृत्ति करते युवती सहित तीन गिरफ्तार

BY — March 21, 2015

210318उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अहमदाबाद रोड स्थित रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति करते युवती सहित रिसॉर्ट के मैनेजर एवं रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया है। रिसॉर्ट में पिछले कुछ समय से वेश्यावृत्ति हो रही बताते हैं।

पुलिस कई दिनों से हाइवे स्थित रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति होने की जानकारी मिलने पर नजर रख रही थी। इस पर पता चला कि ड्रीम रिसॉर्ट में युवती को अहमदाबाद से लाया गया है और वह तीन दिन से यहीं रुकी है। युवती के माध्यम से वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। सूचना पर डिप्टी रानू शर्मा के नेतृत्वम में गोवर्धन विलास थानाधिकारी अब्दुल रहमान एवं टीम ने कार्रवाई की जिसमें कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। रिसेप्श्निस्ट एवं मैनेजर ने ग्राहक को युवती दिखाकर दो हजार रुपए में सौदा तय किया और कमरे में भेज दिया। मौका देखकर ग्राहक ने पुलिस को इशारा कर दिया। दबिश देकर रिसॉर्ट से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी देश के अन्य  शहरों से भी युवतियों को बुलाते हैं और युवती के आने पर ग्राहकों से सम्पर्क कर रिसॉर्ट में बुलाकर वेश्यावृत्ति कराते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *